पोपलर की खेती,बम्फर होगी कमाई।

इस पेड़ की खेती में बंपर मुनाफा, फर्नीचर से कागज की लुगदी बनाने तक में काम आती है लकड़ी

पोपलर की लकड़ी की बाजार में भारी मांग है। इसकी लकड़ी से पलाई, फर्नीचर, ईंधन तथा कागज की लुगदी बनाने के काम आती है। हालांकि इसकी खेती के दौरान किसानों को संयम बरतने की जरूरत है। ऐसा नहीं है कि इसके पौधे को लगाते ही आपका मुनाफा कई गुना बढ़ जाएगा।

पोपलर Farming: भारत में पिछले कुछ सालों में किसानों के बीच जागरूकता में तेजी से इजाफा हुआ है। अब वे पारंपरिक खेती से इतर नए जमाने की फसलों की भी किसानी करने लगे हैं। किसानों के बीच मुनाफेदार पौधों की खेती का भी चलन तेजी से बढ़ा है। इसी तरह का एक पौधा है सफेदा, जिसकी खेती कर किसान आराम से लाखों का मुनाफा कमा रहे हैं।

1.पोपलर का पेड़ किन_ किन काम आता हैं?
पोपलर(poplar) की लकड़ी पलायी से बना फर्नीचर, ईंधन तथा कागज की लुगदी बनाने के काम आती है।यह पौधा तकरीबन 5 से 8 साल में एक पेड़ के तौर पर विकसित होता है। हालांकि, इस पौधे की खेती करने वाले किसान बताते हैं , कि दीमक की वजह से इस फसल को बेहद नुकसान होता है। इसके अलावा पौधों में गांठ बनने की समस्या भी सामने आती है। ऐसे में विशेषज्ञों की सलाह से किसानों को समय-समय पर कीट और रोगों से रोकथाम के लिए उपाय करने चाहिए।

2.पोपलर के लिए कैसी जलवायु उपयुक्त होगी?

इसके पौधों को उन क्षेत्रों में लगाने की सलाह दी जाती है, जिन क्षेत्रों का तापमान तकरीबन 30 से 35 डिग्री के आसपास हो। साथ ही जिस खेत में आप पोपलर के पौधों को लगा रहे हैं वहां अच्छी प्रकार से जल निकासी की व्यवस्था होनी चाहिए। पौधों के विकास के लिए दोमट मिट्टी में सबसे ज्यादा उपयुक्त मानी जाती है।

3.पोपलर की नर्सरी (narsri ) कैसे लगाएं?

पोपलर के पौधे लगाने के लिए सबसे पहले आपको खेत की जुताई कर लेनी हैं, फिर जुताई करने के बाद मिट्टी को अच्छी तरह से समतल कर लें। खेत समतल होने के बाद आपको सभी पौधो के बीच तकरीबन 8 फिट की दूरी  रखें और पौधों को लगाने के लिए 1.5 से 2फिट गहराई के गड्डे तैयार कर लें और  प्रत्येक गड्डे में ऑर्गेनिक खाद या फिर फर्टिलाइजर (जिंक सल्फेट, पोटाश,npk यानी डाई , फैंगिसाइड (faingisaid) दवाई का प्रयोग करे।पंक्तियों के बीच मे भी 8 फिट की दूरी जरूर रखें। ऐसा करने से खेत की जुताई बढ़िया हो जाती हैं। बता दें कि इस पौधे के बीच आप अंतरफसली फसलों की खेती कर अच्छा-खासा मुनाफा कमा सकते है।

4.पोपलर से इतनी होगी कमाई?

२एकड़ पोपलर को बेच कर आराम से 70-80 लाख की आय हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर खेत के सभी पेड़ १६ की गोलाई में है तो आप का एक पेड़ १० हज़ार रुपए में बिकेगा। इस प्रकार से आप ओर भीं अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

5.पोपलर की नर्सरी में लगाए ये फसल?

पोपलर की नर्सरी में ३ साल तक आप गन्ने की फसल भी ले सकते हैं और तीन साल के बाद आपको हल्दी, अदरक, लहसुन, मैथी, उरद दाल ,गेंहू, सरसो की खेती कर के मोटी रकम कमा सकते हैं। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Ganne ki new kisham 13235 ,13452,10239,co0238